Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश स्कूल बस और कार चालक में बहस हुई: हर्रैया के तहसील रोड...

स्कूल बस और कार चालक में बहस हुई: हर्रैया के तहसील रोड अंडरपास पर बच्चों के सामने नोकझोंक, कुछ देर सड़क पर रुका आवागमन – Harriya Tehsil Road Underpass Clash

बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तहसील रोड अंडरपास के पास स्कूल बस चालक और कार सवार लोगों के बीच बहस हुई। बस में बैठे बच्चे विवाद देखते रहे।

.

जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर बस चालक और स्टाफ की कार सवार लोगों से बहस शुरू हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी।

झगड़े के कारण कुछ देर सड़क पर आवागमन रुक गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद विवाद खत्म हुआ।

हर्रैया थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है।