Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मरवटिया बाजार में पीस कमेटी की बैठक:आयोजकों और डीजे संचालकों को शांति...

मरवटिया बाजार में पीस कमेटी की बैठक:आयोजकों और डीजे संचालकों को शांति बनाए रखने के निर्देश

0
5
मरवटिया बाजार में पीस कमेटी की बैठक:आयोजकों और डीजे संचालकों को शांति बनाए रखने के निर्देश

खेसरहा थाना क्षेत्र के मरवटिया बाजार में बुधवार को पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक की। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व शांति से मनाने के लिए आयोजक समितियों के सदस्य, डीजे संचालक और इलाके के प्रमुख लोग इसमें शामिल हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बैठक की अगुवाई की। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह की देखरेख में हल्का प्रभारी जयप्रकाश सिंह और विजय कुमार गौतम भी मौजूद थे। पुलिस ने दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना से लेकर विसर्जन तक सभी कार्यक्रम शांति से कराने पर जोर दिया। आयोजकों और डीजे संचालकों को बड़े अधिकारियों के निर्देश बताए गए। सभी से त्योहार में भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने साफ किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat