महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में कलवारगढ़ के पास सड़क हादसे में अविनाश उर्फ शिवा की मौत हो गई। वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था।
BREAKING
NEWS
.
अविनाश, सरवन का बेटा था। वह बृजमनगंज बाजार में खरीदारी करने गया था। घर लौटते समय कलवारगढ़ के पास हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलने पर बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजा। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

































