श्रावस्ती के इकौना तहसील के लखी भारी प्यारेपुर गांव में लंबे समय से नाली की सफाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। नाली का गंदा पानी मंदिर तक पहुंच रहा है, जिससे आसपास बदबू फैल रही है। अभी नवरात्र का पर्व चल रहा है। ऐसे में मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत हो रही है। राहुल कुमार, आशुतोष कुमार, दीपक शर्मा और अजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द नाली की सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे लोगों को राहत मिलेगी और श्रद्धालु बिना किसी दिक्कत के पूजा कर सकेंगे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ठूठीबारी में 25 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 7.5 लीटर शराब बरामद किया, आरोपी को भेजा जेल › गुलरिया में काली माता की मूर्ति स्थापित, भव्य कार्यक्रम शुरू:रोजाना नाटक और आरती, आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे › ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने मां स्कंदमाता के दर्शन किए:नवरात्र के पांचवें दिन श्रावस्ती के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे, चुनरी चढ़ाकर मांगा आशीर्वाद › बलरामपुर के रेहरा बाजार में सरकारी हैंडपंप बदहाल:झाड़ियों से घिरा, फर्श टूटा; ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















