![]()
श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को हरिहरपुररानी विकासखंड में दुर्गा पूजा का उत्साह दिखा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या 289 भिनगा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में बने दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर चुनरी चढ़ाई और आशीर्वाद लिया। सुभाष सत्या ने नौवाकोंडर, छोटेलालपुरवा, लखाही बेनीनगर, रामलालपुरवा, सकटूपुर और मककनपुरवा समेत कई गांवों के दुर्गा पूजा महोत्सव में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। मान्यता है कि इनकी आराधना से भक्तों को सुख, समृद्धि और शांति मिलती है। गांवों में पूजा पंडाल सजे हैं, जहां सुबह-शाम आरती और जयकारों से माहौल भक्तिमय है। इस मौके पर सुभाष सत्या ने क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से सभी के कल्याण और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















