अनुराग पाठक | बहराइच35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहराइच। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने एक साथी के साथ रिक्शे पर बैठकर भारत-नेपाल सीमा पार करती और नेपाल की जमुनहा चौकी की ओर जाती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 10 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे का है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में आरोपी की गतिविधियों को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
इससे पहले बुधवार को श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो कार भारत-नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले के रूपईडीहा नगर पंचायत क्षेत्र में एक पार्किंग में खड़ी मिली थी। जानकारी के मुताबिक, कार 10 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे पार्किंग में खड़ी की गई थी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद का बताया जा रहा नया वीडियो अब जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
तलाश में जुटी लखनऊ पुलिस की टीमें
कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश के लिए लखनऊ पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। हालांकि, अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। इससे पहले श्रद्धा का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसने अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी थी।
नेपाल जाने के वीडियो की जांच अहम
रिक्शे पर बैठकर नेपाल सीमा पार करने का बताया जा रहा यह वीडियो पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश में जुटी है। वीडियो के आधार पर उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकाने के संबंध में जांच की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























