महराजगंज में पनियरा थाना पुलिस ने महिलाओं को झांसा देकर और बहला-फुसलाकर उनके सोने-चांदी के आभूषण हड़पने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पीली धातु का मंगलसूत्र, घटना में इस्तेमाल की गई पैशन प्रो बाइक और 09 कूटरचित (फर्जी) ज्वेलरी रसीदें बरामद की हैं। मुखबिर की सूचना पर मंदिर के पास से धरे गए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता मिली है। थानाध्यक्ष पनियरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर बाकी मंदिर से पहले पीपल के पेड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध स्थिति में दिखे दो अभियुक्तों—अरविन्द (पुत्र रामशंकर, निवासी रमवापुर, पनियरा) और राजू (पुत्र कलाम, निवासी बहारमपुर, पनियरा) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी में उनके कब्जे से चोरी/ठगी के जेवर और फर्जी रसीदें बरामद हुईं। मुख्य आरोपी अरविन्द का लंबा आपराधिक इतिहास थाना पनियरा में दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 309/2026 में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 318(4), 317(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी अरविन्द का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद, महुली और बेलहरकला थानों में पॉक्सो एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी के 4 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेंद्र दूबे के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी राजेश सिंह, आनंद मिश्रा तथा आरक्षी बृजपाल यादव व विष्णु अग्रहरि की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› रामलीला के चौथे दिन श्रीराम वन गमन का मंचन:उतरौला में राजा दशरथ के देहावसान से अयोध्या में छाया शोक › खुद को बैंक कर्मचारी बताकर बुजुर्ग का ATM कार्ड बदला:सिद्धार्थनगर के तेतरी बाजार में हुई घटना, मुकदमा दर्ज › आनंद नगर दुर्गा मंदिर के पास वाटर एटीएम शुरू:पूर्व अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, जयप्रकाश लाल बोले- स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन का आधार › सतरूपा मंदिर में मातृ पूजन, नानपारा में सनातन प्रश्नोत्तरी:अमित पाण्डेय ने बच्चों को सनातन संस्कृति के प्रति किया जागरूक, विजेताओं को मिले इनाम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















