श्रावस्ती में शस्त्र अधिनियम के करीब 22 साल पुराने मामले में न्यायालय ने बहारे को दोषी ठहराया। उसे जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 1,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। शनिवार को एसीजेएम/एफटीसी श्रावस्ती के न्यायाधीश प्रद्युम्न कुमार मिश्र ने फैसला सुनाया।
.
पुलिस के अनुसार, बहारे पुत्र नागेश्वर निवासी बग्गर दाखिला सिसैया, थाना हरदी, जिला बहराइच के खिलाफ थाना सोनवा में 2004 में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध कट्टा, कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया था।
मामले में पुलिस ने लगातार पैरवी की। न्यायालय ने बहारे को दोषी मानते हुए 18 दिन जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 1,000 रुपए जुर्माना सुनाया।
यह कार्रवाई पुलिस के ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत हुई। अभियान का उद्देश्य गंभीर और चिन्हित मामलों में आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाना है।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, सरकारी वकील और कोर्ट पैरोकार ने मामले में पैरवी की।
















