श्रावस्ती के हरिहरपुर रानी इलाके में कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रहा 16 वर्षीय किशोर सड़क हादसे में घायल हो गया। सिर में चोट लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एएलएस एंबुलेंस से उसे लखनऊ पहुंचाकर अस्पता
.
भिनगा थाना क्षेत्र के चिकवा टोला, आंबेडकर नगर निवासी इसरार पुत्र मोहम्मद असलम मोटरसाइकिल से मेले में जा रहा था। हरिहरपुर रानी रोड पर मेले के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।
परिजन उसे अपने साधन से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। इसके बाद एएलएस एंबुलेंस से उसे लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेजा गया।
एंबुलेंस में तैनात ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान ने सफर के दौरान किशोर की स्थिति पर नजर रखी। उन्होंने कंट्रोल रूम में मौजूद चिकित्सक से सलाह लेकर जरूरी उपचार किया। चालक नसीम अहमद किशोर को लखनऊ ले गए, जहां उसे केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान और चालक नसीम अहमद का आभार जताया। उन्होंने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को भी धन्यवाद दिया।

















