Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश विधायक अजय सिंह ने ग्रामीणों को कंबल बांटे: बरसांव में भाजपा की...

विधायक अजय सिंह ने ग्रामीणों को कंबल बांटे: बरसांव में भाजपा की चौपाल और मतदाता जोड़ो अभियान; 18 साल पूरे कर चुके युवाओं का नाम सूची में जुड़वाने की अपील – Basti News

बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के बरसांव में रविवार को भाजपा ने शक्ति केन्द्र चौपाल और मतदाता जोड़ो अभियान का आयोजन किया। विधायक अजय सिंह ने ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे।

.

कार्यक्रम विशेषरगंज मंडल के शक्ति केन्द्र बरसांव स्थित बाढ़ आश्रय स्थल पर हुआ। विधायक अजय सिंह ने लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर बात की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

अभियान के तहत लोगों से परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की गई। 18 साल पूरे कर चुके युवाओं का पंजीकरण कराने पर भी जोर दिया गया।

आयोजकों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ना और क्षेत्र में विकास व जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है।