विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 के तहत विकास खंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत शेखपुरा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत की स्वच्छता समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और दर्ज जानकारी जांचने के लिए
.
समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को मतदाता सूची का महत्व बताया। जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में नहीं हैं, उन्हें नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
नाम, पता, उम्र या अन्य जानकारी में गलती होने पर तय प्रक्रिया के तहत सुधार कराने की जानकारी भी दी गई। अभियान का उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
समिति के सदस्यों ने युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों से सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। ग्रामीणों को बताया गया कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।
अभियान के जरिए गांव के सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने की कोशिश की जा रही है। इसका संदेश है—“अब एक भी मतदाता छूटे न।”

















