निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों से मारपीट का आरोप लगा है। किसानों का कहना है कि घटना के बाद गन्ने की तौल ठप हो गई।
.
आरोप है कि कुछ लोग बिना नंबर लगाए अपनी गन्ना लदी गाड़ियों की तौल करा रहे थे। वहां पहले से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों ने इसका विरोध किया।
किसानों के मुताबिक, विरोध के बाद दबंगों ने बाहर से कुछ लोगों को वाहनों में बुलाया। वे लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और किसानों पर हमला कर दिया। किसान मौके से भागकर बच निकले।
घटना के बाद किसान रामबिहारी यादव, मंजेश यादव, शैलेश, योगेंद्र, संतोष, लालू, राजकुमार यादव और अशोक कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। किसानों को कार्रवाई का आश्वासन मिला।
निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।

















