उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास परिषद लिमिटेड की मुंडेरवा चीनीमिल में रविवार को गन्ना पेराई सत्र 2026-27 शुरू हुआ। इसके साथ ही किसानों के गन्ने की खरीद भी शुरू कर दी गई।
.
इस मौके पर चीनीमिल के प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्र और मुख्य गन्ना प्रबंधक रवींद्र धर द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। इसके बाद कांटे का पूजन हुआ।
पूजन के बाद प्रधान प्रबंधक और अन्य अतिथियों ने परंपरा के अनुसार डोंगे में बेल, नारियल, पुष्प और गन्ना अर्पित किया। फिर विनय कुमार मिश्र ने बटन दबाकर पेराई सत्र शुरू किया। पंडित राजेश चतुर्वेदी और कमलेश पांडेय ने डोंगा पूजन कराया।
पेराई सत्र शुरू होने पर किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चीनीमिल के सीए विपिन कुमार चौधरी, आरएस पांडेय, केन जीएम अर्चित त्यागी, आईएसडी एचआर अनुराग चरण पांडेय, बॉयलर हेड अरविंद श्रीवास्तव, रवि प्रताप मल्ल, मिथिलेश्वर चौधरी, अभिनंदन राय, केपी शर्मा, गन्ना प्रबंधक दिनेश चंद्र मिश्र, धीरेंद्र प्रजापति, विशाल यादव और जितेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
पूर्व अध्यक्ष दीवान चंद्र पटेल, भारतीय किसान यूनियन के जयराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष मार्तंड प्रताप सिंह, राम दुलारे सिंह, विनोद राय और राजमणि चौधरी सहित मिल के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



















