![]()
श्रावस्ती में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने भिनगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्हें यहां कई कमियां मिलीं, जिनमें प्रसव कक्ष में पानी की सुविधा न होना और तीन डॉक्टरों का अनुपस्थित पाया जाना शामिल है। निरीक्षण के दौरान डॉ. अर्चना, डॉ. साहित्या वर्मा और डॉ. प्रीतम पांडेय अनुपस्थित मिले। एएनएम रीना कुमारी भी गैरहाजिर थीं। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट इश्तियाक अहमद दवाओं के रिकॉर्ड की सही जानकारी नहीं दे पाए। सीएमओ ने सभी संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… सीएमओ ने निर्देश दिया कि नवजात के जन्म के बाद अस्पताल से छुट्टी देते समय ही जन्म प्रमाण पत्र दिया जाए। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और कर्मचारियों की गैरहाजिरी बर्दाश्त नहीं होगी। मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश भी दिए गए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















