![]()
श्रावस्ती में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने भिनगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्हें यहां कई कमियां मिलीं, जिनमें प्रसव कक्ष में पानी की सुविधा न होना और तीन डॉक्टरों का अनुपस्थित पाया जाना शामिल है। निरीक्षण के दौरान डॉ. अर्चना, डॉ. साहित्या वर्मा और डॉ. प्रीतम पांडेय अनुपस्थित मिले। एएनएम रीना कुमारी भी गैरहाजिर थीं। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट इश्तियाक अहमद दवाओं के रिकॉर्ड की सही जानकारी नहीं दे पाए। सीएमओ ने सभी संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… सीएमओ ने निर्देश दिया कि नवजात के जन्म के बाद अस्पताल से छुट्टी देते समय ही जन्म प्रमाण पत्र दिया जाए। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और कर्मचारियों की गैरहाजिरी बर्दाश्त नहीं होगी। मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश भी दिए गए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवरात्र के पांचवें दिन दौलतपुर मंदिर में पुलिस का निरीक्षण:मोतीपुर में चौकी इंचार्ज ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की › पटखौली कला गांव में 26 दिन से बिजली ठप:आंधी से खंभे टूटे, विभाग ने नहीं ली सुध; बच्चों की पढ़ाई पर असर › मुजहना में वर्षों पुराना खड़ंजा मार्ग जर्जर:ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत, मरम्मत की अपील › सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया:शारदीय नवरात्रि पर ढेकहरी बुजुर्ग में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026








