Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पकड़ी भारत खंड में 2 साल से बह रहा गंदा:बीडीओ की पहल...

पकड़ी भारत खंड में 2 साल से बह रहा गंदा:बीडीओ की पहल से सड़क दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत

0
0


निचलौल विकास खंड की पकड़ी भारत खंड ग्राम सभा के ग्रामीणों को दो साल से चली आ रही जलजमाव और गंदगी की समस्या से राहत मिल गई है। सड़क पर लगातार बह रहे नालियों के गंदे पानी से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। गांव की सड़क पर दो साल से गंदा पानी बह रहा था, जिससे बीमारी फैलने और हादसों का डर था। ग्रामीण जय गोविंद वर्मा और कोमल भारती ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से इसकी शिकायत की थी। बीडीओ ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने मौके पर तीन ट्रॉली मलबा (रबीश) डलवाकर सड़क को समतल और ठीक करवाया। मलबा डालने से सड़क के गड्ढे भर गए और पानी का जमाव खत्म हो गया। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को अब आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जय गोविंद वर्मा, कोमल भारती और अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ का आभार जताया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat