राम जनक यादव | शंकरपुर(हर्रैया), बस्ती14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती के शंकरपुर विक्रमजोत गन्ना विकास समिति क्षेत्र के खेमकरिया गांव में आज एक किसान बैठक हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री (DYCM) संदीप सिंह शामिल हुए। उन्होंने किसानों को आने वाले गन्ना सीजन और मौजूदा खेती के कामों के बारे में बताया।
बैठक में किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई समय पर पूरी करने के लिए प्रेरित किया गया। इससे उन्हें ज्यादा उत्पादन और अच्छा मुनाफा मिल सकेगा।

उन्हें उचित दूरी पर बुवाई (डिस्टेंस प्लांटिंग) और सहफसली खेती के फायदे भी बताए गए। नई अर्ली गन्ना प्रजातियों जैसे CO 20016, CO 21012, COLK 16202, COS 18231, CO 0118 और COLK 14201 के चुनाव और बुवाई की जानकारी दी गई।
किसानों को खेत तैयार करने, अच्छी क्वालिटी का बीज चुनने और समय पर बुवाई की योजना बनाने के लिए जागरूक किया गया। गन्ने में लगने वाले मुख्य रोगों और कीटों की पहचान, उनकी निगरानी और रोकथाम के उपाय भी बताए गए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















