Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश माता की आरती मे डांडिया नाइट का आयोजन:रिसिया-बहराइच के मंदिरों में विशेष...

माता की आरती मे डांडिया नाइट का आयोजन:रिसिया-बहराइच के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम, युवाओं-महिलाओं की भीड़ उमड़ी

0
0
माता की आरती मे डांडिया नाइट का आयोजन:रिसिया-बहराइच के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम, युवाओं-महिलाओं की भीड़ उमड़ी

रिसिया-बहराइच में नवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कस्बे और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में देवी प्रतिमाओं की आरती, पूजा और प्रसाद वितरण हो रहा है। कई जगहों पर डांडिया नाइट, भजन कीर्तन और सजावट आकर्षण का केंद्र बनी है। बृहस्पतिवार को पांचवें दिन स्कंद माता की पूजा हुई। शास्त्री नगर के प्राचीन मां संतोषी माता मंदिर में बच्चों ने डांडिया नाइट पेश की। आकर्षक लाइटिंग व डीजे की धुन पर बच्चों के डांडिया को लोगों ने खूब सराहा। महिलाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। बिरजू गुप्ता, पंकज कसौधन, प्रभात गुप्ता, आदर्श वर्मा, रवि श्रीवास्तव, आलोक यादव, सुशील गुप्ता, प्रथम गुप्ता, मुकुल गुप्ता ने व्यवस्थाएं संभालीं। मां गांवठ माता मंदिर पर भव्य आरती और सजावट की गई। इंदिरा नगर के हनुमान मंदिर में युवाओं ने विशेष कार्यक्रम किए। इसमें शाशांक यज्ञ सैनी, शगुन यज्ञ सैनी, सरोज शर्मा, शोभित यज्ञ सैनी, श्रीराम गुप्ता, जीतेंद्र गुप्ता, सोनू साहू शामिल थे। गायत्री नगर के माता मंदिर में कमलेश आर्य, अखिलेश चक्रवर्ती, शोभाराम जायसवाल, संजय कश्यप, माधव श्रीवास्तव ने आरती व प्रसाद बांटा। चरसिया बाबा कुट्टी पर दुर्गेश प्रजापति, अरविंद गौतम, आरव गौतम, दुर्गेश चौधरी, रामजी अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, आकाश गुप्ता, आकाश निगम, शैंकी निगम ने आरती की व्यवस्था संभाली। आजाद नगर में रूपेश शर्मा, गौरव गर्ग, उमंग गर्ग, रवि गुप्ता, बेंचू गुप्ता ने माता की प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat