Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दैनिक भास्कर की खबर का असर,शिसवारा घाट पर कटान रुका:राप्ती नदी किनारे...

दैनिक भास्कर की खबर का असर,शिसवारा घाट पर कटान रुका:राप्ती नदी किनारे सड़क कटान रोकने के लिए दिन-रात चला काम, लोगों को मिली राहत

0
0


दैनिक भास्कर की खबर का असर हुआ है। श्रावस्ती के इकौना तहसील में शिसवारा घाट की सड़क पर हो रहा कटान रुक गया है। दैनिक भास्कर ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत ध्यान दिया। अधिकारियों ने मजदूरों के साथ दिन-रात काम कराया। लगातार चले काम के बाद सड़क का कटान रोकने में कामयाबी मिली है। राप्ती नदी के कटान से आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद काम में तेजी आई। अब कटान रुकने से लोगों को राहत मिली है। उमेश शर्मा, अंशु शर्मा और सचिन तिवारी जैसे स्थानीय निवासियों ने दैनिक भास्कर को धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि जब लोगों की समस्या उठाई जाती है, तो अधिकारी ध्यान देते हैं और रुके हुए काम तेजी से होते हैं। लोगों को उम्मीद है कि सुरक्षा कार्यों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में सड़क को दोबारा कटान से बचाया जा सके।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat