Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम कनॉट प्लेस में 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात; अभिजीत ने जताई गिरफ्तारी की...

कनॉट प्लेस में 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात; अभिजीत ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शुक्रवार शाम 5 बजे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित की जाएगी। 

कार्यक्रम को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में करीब 6 हजार पुलिसकर्मियों और CAPF के 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, संबंधित इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू है।

इस बीच, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, पार्क को बंद करने के पीछे की स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।

गिरफ्तारी की आशंका, CJP संस्थापक ने किया दावा
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार रात करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें गुरुवार देर रात या शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तार कर सकती है।

अभिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और तिरंगा फहराने के लिए जेल जाने की नौबत आने पर भी पीछे नहीं हटेंगे।

Follow @mntnewsbharat