Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर के प्राचीन समय माता मंदिर में नहीं है बिजली:शाम ढलते ही...

बलरामपुर के प्राचीन समय माता मंदिर में नहीं है बिजली:शाम ढलते ही अंधेरा छाने से श्रद्धालु लौट जाते हैं, 6 पोल और ट्रांसफार्मर की जरूरत

0
0
बलरामपुर के प्राचीन समय माता मंदिर में नहीं है बिजली:शाम ढलते ही अंधेरा छाने से श्रद्धालु लौट जाते हैं, 6 पोल और ट्रांसफार्मर की जरूरत

बलरामपुर जिले के गंजड़ी-मैनहवा गांव में स्थित प्राचीन श्री समय माता मंदिर में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। बिजली न होने के कारण श्रद्धालु शाम होते ही अपने घरों को लौट जाते हैं। यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है और नवरात्रि के दौरान यहां दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जन, शादी-विवाह और मुंडन जैसे कई मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। मंदिर और आसपास के घरों में बिजली कनेक्शन के लिए करीब 6 बिजली पोल और एक ट्रांसफार्मर की जरूरत है। केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के बावजूद कई लोगों को अभी तक बिजली नहीं मिल पाई है। इस समस्या को लेकर पुजारी ओम प्रकाश उर्फ पिंटू बाबा और समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे एक जनसभा और प्रदर्शन का आह्वान किया है। साथ ही ग्रामीण भी इस जनसभा प्रदर्शन में साथ देंगे

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat