सिद्धार्थनगर में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गुरुवार को डुमरियागंज कस्बे में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। उनके साथ पुलिस बल और पीएसी भी थी। अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य रास्तों, भीड़ वाली जगहों और दुर्गा पूजा पंडालों में घूमकर सुरक्षा जांची। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आपसी भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान शरारती तत्वों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा और थाना प्रभारी डुमरियागंज समेत कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















