बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक के नादेकुंआ गांव के पांच बचपन के दोस्तों का उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इन सभी ने मेहनत, लगन और आपसी सहयोग से अपने सपने को साकार किया है। चयनित युवकों में अंकित सत्यम दूबे, आदर्श द्विवेदी, दीपक दूबे, आदित्यनाथ दूबे उर्फ उत्कर्ष और रोहित प्रजापति शामिल हैं। इन सभी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी पाने का लक्ष्य तय किया था। तैयारी के दौरान कुछ दोस्तों ने निजी विद्यालय में शिक्षक बनकर पढ़ाई जारी रखी, तो कुछ ने बच्चों को कोचिंग देकर अपने खर्च का इंतजाम किया। रोहित प्रजापति ने बताया कि सभी दोस्त शाम को मोबाइल की मदद से एक साथ पढ़ाई करते और एक-दूसरे के सवालों को हल करने में मदद करते थे। इन पांचों दोस्तों की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी कहानी बताती है कि सच्ची दोस्ती और लगातार मेहनत से मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















