Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका:बहराइच में 17 अक्टूबर को सभी...

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका:बहराइच में 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैम्प

0
0
मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका:बहराइच में 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैम्प

बहराइच में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान चल रहा है। 17 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्प लगेंगे। इसका मकसद है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से न छूटे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। उनके पास फॉर्म-6 और 10 अप्रैल 2026 की अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिलेंगे फॉर्म जिनका नाम सूची में नहीं है, वे अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ से फॉर्म-6 लेकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय से भी मिलेंगे। मतदाता ईसीआईनेट मोबाइल ऐप और वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.इन पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस कैम्प का लाभ उठाने की अपील की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat