Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश खजुहा के पास कार रेलिंग से टकराई, एक घायल: बस्ती में दूसरे...

खजुहा के पास कार रेलिंग से टकराई, एक घायल: बस्ती में दूसरे वाहन की साइड लगने से चालक ने कार पर नियंत्रण खोया – Basti Road Accident

बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजुहा के पास देर रात एक कार रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

.

जानकारी के अनुसार, कार हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान एक दूसरे वाहन की साइड लगने से चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई।

घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कप्तानगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर लोगों की भीड़ जुटी। बाद में कप्तानगंज पुलिस और स्थानीय लोगों ने रास्ता खाली कराया।