इकौना (श्रावस्ती) में श्रीराम फाइनेंस की शाखा ने मेधावी और जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति दी। इसके लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया।
.
श्रीराम फाइनेंस व्हीकल फाइनेंस और बिजनेस लोन के साथ बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर साल छात्रवृत्ति देती है। संस्था के मुताबिक, इसका उद्देश्य आर्थिक मदद देकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीजन कलेक्शन हेड धनंजय शुक्ला मौजूद रहे। उनके साथ ब्रांच मैनेजर सुनील उपाध्याय, ब्रांच टीम लीडर रवि सिंह, नवीन वर्मा, मनीष सिंह और संतोष शुक्ला समेत शाखा के अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए।
अतिथियों ने छात्रवृत्ति पाने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने को कहा।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों और उनके अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।














