Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जॉर्डन में बस्ती के युवक की मौत, गांव पहुंचा पार्थिव-शरीर: 21 जनवरी...

जॉर्डन में बस्ती के युवक की मौत, गांव पहुंचा पार्थिव-शरीर: 21 जनवरी को भारत लौटने वाले थे – Basti Man Dies In Jordan

बस्ती के अशोक कुमार की 23 नवंबर को जॉर्डन में मौत हो गई। वह 12 साल से वहां एक कंपनी में काम कर रहे थे। 29 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

.

अशोक कुमार करीब 44 साल के थे। वह गुरुचरन के बेटे और फुलवरिया निषाद गांव, पोस्ट नगर बाजार, थाना नगर, जिला बस्ती के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक, 23 नवंबर की सुबह वह ड्यूटी पर जाने के लिए कमरे में तैयार हो रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उनकी मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताई गई है।

उनकी पत्नी सुभावती गांव में रहती हैं। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और छोटी बेटी खुशी कक्षा आठ में पढ़ती है।

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, अशोक कुमार 21 जनवरी को जॉर्डन से भारत लौटने वाले थे।

29 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। अशोक कुमार की मौत से परिवार में शोक है।