Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सीखते समय ट्रैक्टर घर के बरामदे में घुसा: जगदीशपुर में दो युवतियां...

सीखते समय ट्रैक्टर घर के बरामदे में घुसा: जगदीशपुर में दो युवतियां घायल, बरामदे का टिन शेड भी टूटा – Jagdishpur Tractor Accident

भिटौली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रविवार को ट्रैक्टर चलाना सीख रहे एक युवक से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर बगल के घर के बरामदे में घुस गया और वहां मौजूद दो युवतियां उसकी चपेट में आ गईं। बरामदे में लगा टिन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

.

हादसे में जगदीशपुर निवासी शिवपूजन कन्नौजिया की बेटी निशा कन्नौजिया (19) और सनावर अली के बेटे रुखसार (22) घायल हो गए।

परिजन और ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमित कुमार ने बताया कि दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।