बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में सेटरिंग के बकाया चार हजार रुपए मांगने पर दो भाइयों ने ठेकेदार को कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज भी की गई। करीब तीन घंटे बाद ठेकेदार को कमरे से बाहर निकाला गया। पीड़ित
.
शंकरपुर निवासी जगजीवन (46) ने पुलिस को बताया कि हियारूपुर निवासी रामनरायन उर्फ विक्की और सूर्यनरायन उर्फ विद्यासागर ने उनसे सेटरिंग का काम कराने के लिए संपर्क किया था। एक जुलाई 2026 को वह सिरौली में काम का क्षेत्रफल देखने गए थे। इसके बाद दो जुलाई को 30 हजार रुपए में सेटरिंग लगाने का काम तय हुआ।
जगजीवन के मुताबिक, 27 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे काम पूरा होने के बाद वह बकाया चार हजार रुपए और सेटरिंग का सामान लेने पहुंचे। इस पर रामनरायन ने छत खराब करने का आरोप लगाते हुए पहले 1.50 लाख रुपए जमा करने की शर्त रख दी।
आरोप है कि रुपए और सामान मांगने पर दोनों भाइयों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया और गाली-गलौज की। करीब तीन घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन सेटरिंग का सामान वापस नहीं किया गया।
पुलिस ने जगजीवन की शिकायत पर 28 नवंबर 2026 को शाम 5:48 बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















