Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बुद्ध के ननिहाल देवदह में लगा मेला:बनरसिहा कला में देश-विदेश से उमड़े...

बुद्ध के ननिहाल देवदह में लगा मेला:बनरसिहा कला में देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षुओं ने की स्तूप की परिक्रमा

0
0
बुद्ध के ननिहाल देवदह में लगा मेला:बनरसिहा कला में देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षुओं ने की स्तूप की परिक्रमा

नौतनवा तहसील के बनरसिहा कला में शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में आज एक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बौद्ध सम्मेलन भी हुआ, जिसमें देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने प्राचीन बौद्ध टीले पर बने स्तूप की परिक्रमा की और पूजा-अर्चना की। पूरे देवदह परिसर में भगवान बुद्ध के संदेश और ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के जयघोष गूंजते रहे। इस आयोजन का मकसद भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, जैसे शांति, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में चहल-पहल दिखी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat