सिद्धार्थनगर के बांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘नमो सेवा गाथा’ अभियान के 25 साल के कामों को नाट्य मंचन के जरिए दिखाया गया। यह कार्यक्रम रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में हुआ। कलाकारों ने पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल और प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल के कार्यकाल के कामों को प्रस्तुत किया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे, कोविड-19 नियंत्रण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक कानून और जनधन खाते जैसी योजनाएं शामिल थीं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय साहित्यिक कला संस्था के निदेशक संतोष श्रीवास्तव और संयोजक जितेंद्र मिश्रा ने किया। जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य मुख्य अतिथि और छोटे राजा अभय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभी ने इस प्रस्तुति की तारीफ की। प्रोफेसर के.पी. त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी एक दूरदर्शी नेता हैं और ऐसे नाट्य मंचन लोगों के मन पर गहरा असर डालते हैं। आखिर में, संयोजक जितेंद्र मिश्र ने सभी कलाकारों और अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष कुबेरबारी ने दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















