डुमरियागंज में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 33 हजार केवी की इनकमिंग बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे तिलगड़िया फीडर से जुड़े करीब 52 गांवों में बिजली ठप हो गई। सोमवार दोपहर से गुल हुई बिजली मंगलवार सुबह करीब 21 घंटे बाद ही आ पाई। इस दौरान तेज गर्मी और उमस से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हुई। बिजली बंद होने से घरों में पंखे-कूलर नहीं चले, जिससे लोगों को गर्मी में रात बितानी पड़ी। मोबाइल चार्ज करने और पानी की व्यवस्था पर भी असर पड़ा। लंबे समय तक बिजली न आने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी भी दिखी। सोमवार दोपहर से मंगलवार सुबह तक तिलगड़िया फीडर से जुड़े गांवों में बिजली पूरी तरह बंद रही। बताया गया कि आकाशीय बिजली गिरने से 33 हजार केवी इनकमिंग में तकनीकी खराबी आ गई थी। बिजली कर्मचारियों ने खराबी ठीक करने की कोशिश की, जिसके बाद मंगलवार सुबह सप्लाई चालू हो पाई। करीब 21 घंटे बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत महसूस की। जूनियर इंजीनियर आरिफ खान ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से 52 गांवों की बिजली व्यवस्था पर असर पड़ा था, जिसे मंगलवार सुबह ठीक कर दिया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान बिजली व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए सही इंतजाम किए जाएं। ताकि भविष्य में इतनी लंबी बिजली कटौती का सामना न करना पड़े।



















