Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ केशवापुर-सेमरी मार्ग पर जलभराव:बढ़ई पुरवा के पास सड़क बनी तालाब, राहगीर और...

केशवापुर-सेमरी मार्ग पर जलभराव:बढ़ई पुरवा के पास सड़क बनी तालाब, राहगीर और वाहन चालक परेशान

केशवापुर से सेमरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भरने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। रास्ते के बीच में पड़ने वाले बढ़ई पुरवा गांव के पास सड़क पर कई फीट पानी जमा है। पानी के इस जमाव के कारण सड़क पूरी तरह तालाब जैसी दिख रही है। इससे आने-जाने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो रहे हैं। राहगीरों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को इस रास्ते से निकलने में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरने की वजह से लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार बताने के बाद भी प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकालने का इंतजाम किया जाए और सड़क को ठीक कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here