Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य...

भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार

0
5
भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार

सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र के धन्धरा गांव में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां जगत जननी के दरबार में आस्था का खास नजारा दिखा। रात करीब 8:30 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने विधि-विधान से मां की आंखों पर बंधी पट्टी खोली। पट्टी खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। मां के जयकारों से पूरा दरबार गूंज उठा और माहौल भक्ति से भर गया। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि अखंड पाल भी मौजूद रहे। सभी ने मां के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जयवर्धन तिवारी ने कहा कि मां की पट्टी खोलने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, यह मां का आशीर्वाद है। उन्होंने नवरात्र को आस्था और संस्कृति मजबूत करने वाला पर्व बताया, जो समाज में एकता का संदेश देता है। वृंदावन से आए कलाकारों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई, जिनका जयवर्धन तिवारी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में गिरीश कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, संतोष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat