Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जुगुनभरिया प्राथमिक स्कूल से 2 शिक्षक नदारद:एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई, BEO...

जुगुनभरिया प्राथमिक स्कूल से 2 शिक्षक नदारद:एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई, BEO बोले- जांच होगी

0
6
जुगुनभरिया प्राथमिक स्कूल से 2 शिक्षक नदारद:एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई, BEO बोले- जांच होगी

तुलसीपुर के गैसडी शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया में शुक्रवार को शिक्षण व्यवस्था एक शिक्षक के भरोसे रही । शुक्रवार को यहां तैनात तीन शिक्षकों में से सिर्फ सहायक अध्यापक मृत्युंजय मिश्रा ही मौजूद मिले। सहायक अध्यापक ने बताया कि प्रधानाध्यापक शहाबुद्दीन अहमद किसी कारण से स्कूल नहीं आए। वहीं, शिक्षामित्र प्रमिला गिरी नवरात्रि का व्रत होने के कारण जल्दी चली गईं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। स्कूल में पीने के पानी की समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीण विवेक कुमार, संजय और दीपक ने बताया की कि प्रधानाध्यापक कभी-कभार ही आते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat