*
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना को0 भिनगा श्री राज प्रकाश सिंह एवं साइबर सेल को0 भिनगा प्रभारी उ0नि0 श्री मनोज यादव मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के *दो पीड़ितों के बैंक खातों में कुल ₹18,100/-* की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
*1. शिकायतकर्ता कमाल के ₹15,000/- वापस कराए गए*
आवेदक कमाल पुत्र अली बहादुर, निवासी बन्टिहवा सिटकहवा, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 29.04.2026 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या 33104260093229 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल ₹75,000/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। शिकायत पर साइबर सेल थाना को0 भिनगा द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए MRM (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से ठगी गई धनराशि में से ₹15,000/- पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए। शेष धनराशि की वापसी हेतु प्रयास जारी हैं।
2. *शिकायतकर्ता सत्यम वर्मा के ₹3,100/- वापस कराए गए*
आवेदक सत्यम वर्मा पुत्र अक्षय कुमार, निवासी अमवा, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 25.01.2025 को एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या 23101250014267 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल ₹26,998/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। शिकायत पर साइबर सेल थाना को0 भिनगा द्वारा MRM (Money Restoration Module) पोर्टल के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही करते हुए ₹3,100/- पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए।
इस प्रकार साइबर सेल थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा दोनों मामलों में *कुल ₹18,100/-* की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराकर उन्हें राहत प्रदान की गई।
*विवरण पुलिस टीम*
1. श्री राज प्रकाश सिंह — प्रभारी निरीक्षक, थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री मनोज यादव — थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. का0 श्री अमरजीत शर्मा — थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
4. का0 श्री प्रमोद कुमार — थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती।