Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज कैम्प में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे...

कैम्प में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ, मतदाता पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे फार्म-6

0
0

श्रावस्ती 17 अक्टूबर, 2026/सू0वि0/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 17 अक्टूबर 2026 को विषेश अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रा0वि0 शाहपुर कठौतिया, प्रा0वि0 लेंगडी गूलर, प्रा0वि0 हरिहरपुर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रा0वि0 बहोरवा के अन्तर्गत समस्त बूथों का निरीक्षण किया गया। जनपद के 917 मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व अन्य पात्र नागरिकों का फार्म-6 भरकर आवेदन कराया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 24 अक्टूबर (शनिवार), 2026 को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। विशेष कैम्प दिवस पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैम्प में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म 6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं पते से सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। नागरिकों को फार्म-6 भरने एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। प्राप्त होने वाले सभी फार्मों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी विशेष कैम्प दिवसों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही निर्देषित किया गया कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त होने वाले फार्मों का उचित रखरखाव तथा सभी संबंधित अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता न आने पाए। जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि वे 24 अक्टूबर, 2026 को अपने मतदेय स्थल पर आयोजित विशेष कैम्प में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। यदि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat