Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थल भाकला घाट का निरीक्षण कर...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थल भाकला घाट का निरीक्षण कर लिया जायजा*

0
7

*
*विसर्जन स्थल पर व्यापक साफ सफाई कराने एवं शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश*
श्रावस्ती, 17 अक्टूबर, 2026। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन के दृष्टिगत राप्ती नदी घाट पर बने भाकला घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन कराने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियों को मुकम्मल करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।
इसके अलावा उन्होने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए व्यवस्था पूर्ण ढंग से विसर्जन कराने हेतु उप जिलाधिकारी भिनगा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आने जाने वाले मार्ग को भी साफ कर दिया जाए। जिससे श्रृद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए। मार्गो पर लाइट आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करते पाया जाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।
उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat