Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज विदेश भेजने के नाम पर ₹3,20,000/- की ठगी करने वाला अभियुक्त थाना...

विदेश भेजने के नाम पर ₹3,20,000/- की ठगी करने वाला अभियुक्त थाना को0 भिनगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

0
3

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* एवं क्षेत्राधिकारी नगर/भिनगा *श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक *श्री राज प्रकाश सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को दिनांक 17.10.2026 को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का विवरण-*
दिनांक 16.10.2026 को आवेदक सादिक अली पुत्र अलीबक्स निवासी भवानीपुर कला, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा एवं मो0 तारिक पुत्र मो0 हसन निवासी मौलागंज चौहट्टा, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त इद्रीश पुत्र मो0 रफीक निवासी टड़वा बनकटवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा मलेशिया में इलेक्ट्रॉनिक पैकेजिंग के कार्य हेतु विदेश भेजने के नाम पर उनसे कुल ₹3,20,000/- ले लिए गए। इसके बाद उन्हें मलेशिया भेजा गया, लेकिन वीजा सही न होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। अपने रुपये वापस मांगने पर अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*इद्रीश पुत्र मो0 रफीक* निवासी टड़वा बनकटवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

*गिरफ्तारी का स्थान-*
थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 उमाशंकर सिंह
2. का0 विशाल
3. का0 साहिल
4. का0 संदीप कुमार
थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस की सराहनीय पहल  **  *पिंक समाधान दिवस में दो महिलाओं को पेंशन योजनाओं का लाभ, दो पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग से बनी सहमति; विभिन्न थानों में जनजागरूकता अभियान आयोजित*  पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 17.10.2026 को थाना मल्हीपुर एवं कोतवाली भिनगा में पिंक समाधान दिवस का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया तथा उनके प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।  पिंक समाधान दिवस के दौरान कोतवाली भिनगा की मिशन शक्ति टीम प्रभारी *उप निरीक्षक अर्चना सिंह* मय टीम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए दो महिला आवेदिकाओं को शासन की कल्याणकारी पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की गई। *एक महिला आवेदिका अनीता पत्नी कुलदीप, निवासी ग्राम भूतना, दाखिला हेमपुर थाना सिरसिया जनपद* श्रावस्ती ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन उन्हें विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। मिशन शक्ति टीम ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही कराई। इसी प्रकार वृद्ध महिला *आवेदिका हरपाल पत्नी श्यामलाल, निवासी ग्राम हेमपुर, दाखिला भूतना, थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती* को भी वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी पहल की गई।  इसी क्रम में थाना हरदत्त नगर गिरंट की मिशन शक्ति टीम द्वारा पारिवारिक विवाद में संवेदनशीलता के साथ मध्यस्थता कर एक परिवार को फिर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। आवेदिका बालमा पत्नी सलार, निवासी ग्राम चौबे डीह, दाखिला सुजान डीह, थाना हरदत्त नगर गिरंट द्वारा अपनी पुत्री कमरू निशा के वैवाहिक जीवन से संबंधित शिकायत की गई थी। शिकायत में पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट, गाली-गलौज तथा दहेज की मांग किए जाने के आरोप लगाए गए थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक *श्री सुरेश कुमार* एवं महिला हेड कांस्टेबल *गायत्री यादव* द्वारा जांच एवं काउंसलिंग की कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बात सुनी तथा आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया। परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और कमरू निशा अपने ससुराल वापस जाने के लिए राजी हुई।  वहीं, थाना मल्हीपुर में आवेदिका सीमा पत्नी जयप्रकाश द्वारा अपने पति के शराब सेवन एवं पुश्तैनी जमीन बेचने से संबंधित शिकायत दी गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक *श्री धनेश कुमार दीक्षित*, महिला उपनिरीक्षक *महिमा सिंह* एवं मुख्य आरक्षी *दिनेश पांडेय* द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा काउंसलिंग के माध्यम से आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम की समझाइश एवं मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष साथ रहने के लिए सहमत हो गए और आवेदिका अपने पति जयप्रकाश के साथ ससुराल चली गई।  इस प्रकार मिशन शक्ति टीमों द्वारा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने तथा पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग के माध्यम से आपसी सहमति स्थापित कराने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए। इन पहलों से स्पष्ट होता है कि श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की समस्याओं के समाधान, उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा पारिवारिक विवादों के निस्तारण में संवेदनशील एवं सहयोगात्मक भूमिका निभा रही है।  इसी क्रम में जनपद के अन्य थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, कानूनी अधिकारों तथा महिला उत्पीड़न से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।  कार्यक्रमों के दौरान महिला हेल्पलाइन *1090*, आपातकालीन पुलिस सेवा *112* सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं, शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।  श्रावस्ती पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ उनकी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सामाजिक एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। और पढ़ें
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस की सराहनीय पहल ** *पिंक समाधान दिवस में दो महिलाओं को पेंशन योजनाओं का लाभ, दो पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग से बनी सहमति; विभिन्न थानों में जनजागरूकता अभियान आयोजित* पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 17.10.2026 को थाना मल्हीपुर एवं कोतवाली भिनगा में पिंक समाधान दिवस का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया तथा उनके प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। पिंक समाधान दिवस के दौरान कोतवाली भिनगा की मिशन शक्ति टीम प्रभारी *उप निरीक्षक अर्चना सिंह* मय टीम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए दो महिला आवेदिकाओं को शासन की कल्याणकारी पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की गई। *एक महिला आवेदिका अनीता पत्नी कुलदीप, निवासी ग्राम भूतना, दाखिला हेमपुर थाना सिरसिया जनपद* श्रावस्ती ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है तथा उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन उन्हें विधवा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। मिशन शक्ति टीम ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही कराई। इसी प्रकार वृद्ध महिला *आवेदिका हरपाल पत्नी श्यामलाल, निवासी ग्राम हेमपुर, दाखिला भूतना, थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती* को भी वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी पहल की गई। इसी क्रम में थाना हरदत्त नगर गिरंट की मिशन शक्ति टीम द्वारा पारिवारिक विवाद में संवेदनशीलता के साथ मध्यस्थता कर एक परिवार को फिर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। आवेदिका बालमा पत्नी सलार, निवासी ग्राम चौबे डीह, दाखिला सुजान डीह, थाना हरदत्त नगर गिरंट द्वारा अपनी पुत्री कमरू निशा के वैवाहिक जीवन से संबंधित शिकायत की गई थी। शिकायत में पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट, गाली-गलौज तथा दहेज की मांग किए जाने के आरोप लगाए गए थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक *श्री सुरेश कुमार* एवं महिला हेड कांस्टेबल *गायत्री यादव* द्वारा जांच एवं काउंसलिंग की कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बात सुनी तथा आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया। परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और कमरू निशा अपने ससुराल वापस जाने के लिए राजी हुई। वहीं, थाना मल्हीपुर में आवेदिका सीमा पत्नी जयप्रकाश द्वारा अपने पति के शराब सेवन एवं पुश्तैनी जमीन बेचने से संबंधित शिकायत दी गई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक *श्री धनेश कुमार दीक्षित*, महिला उपनिरीक्षक *महिमा सिंह* एवं मुख्य आरक्षी *दिनेश पांडेय* द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा काउंसलिंग के माध्यम से आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम की समझाइश एवं मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष साथ रहने के लिए सहमत हो गए और आवेदिका अपने पति जयप्रकाश के साथ ससुराल चली गई। इस प्रकार मिशन शक्ति टीमों द्वारा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने तथा पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग के माध्यम से आपसी सहमति स्थापित कराने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए। इन पहलों से स्पष्ट होता है कि श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की समस्याओं के समाधान, उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा पारिवारिक विवादों के निस्तारण में संवेदनशील एवं सहयोगात्मक भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में जनपद के अन्य थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, कानूनी अधिकारों तथा महिला उत्पीड़न से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रमों के दौरान महिला हेल्पलाइन *1090*, आपातकालीन पुलिस सेवा *112* सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं, शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। श्रावस्ती पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ उनकी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सामाजिक एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
Follow @mntnewsbharat