भिनगा, दिनांक 21 अक्टूबर 2026। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन अवसर पर माँ दुर्गा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण में ढोल-नगाड़ों के साथ माँ दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों, कार्मिकों एवं संदीक्षा परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
झांकी के दौरान पूरा वाहिनी परिसर माँ दुर्गा के जयकारों एवं भक्ति संगीत से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। इसके उपरांत वाहिनी परिसर स्थित तालाब में विधिवत रूप से माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस प्रकार धार्मिक श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हुआ।
इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, संदीक्षा अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा शर्मा, वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, संदीक्षा परिवार की सदस्याएँ एवं उनके बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लेकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आयोजन ने वाहिनी परिसर में धार्मिक आस्था, आपसी सौहार्द, पारिवारिक एकजुटता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। दुर्गा पूजा महोत्सव का यह समापन समारोह सभी उपस्थित लोगों के लिए श्रद्धा, उत्साह एवं आनंद से परिपूर्ण रहा।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में माँ दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य समापन
और पढ़ें
›
भंगहा बाजार में गूंजे जय् जय श्री राम के नारे,भरत मिलाप के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली गई नगर शोभायात्रा
›
भंगहा बाजार में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब डीजे बाजे के साथ मां दुर्गा को नाम आंखों से दी गई विदाई
›
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण*
›
साइबर सेल थाना को0 भिनगा की प्रभावी कार्यवाही: UPI के माध्यम से ठगी गई ₹13,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई*


















