*घटना का संक्षिप्त विवरणः- वादी मो0 इसरार पुत्र मो0 इब्राहिम ग्राम व पोस्ट भिटौरा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्ड़ा द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर लिखित तहरीर दी गई जिसमें उल्लिखित था कि विपक्षीगण 1. धर्मावती देवी पत्नी कौशल कुमार , 2. कौशल कुमार पुत्र स्व0 रामधीरज निवासीगण ग्राम किरतापुर अहिरन गाँव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर, 3. सहाबुद्दीन पुत्र मो0 अमीन निवासीगण ग्राम रामपुर ग्रिन्ट पाली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर, 4. कमालुद्दीन पुत्र सलाहुद्दीन निवासी ग्राम बैदौला सकरा इटई आदम थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा धर्मावती का आधार कार्ड जो मूल रूप में था, को परिवर्तित करते हुए जालसाजी कर कूटरचित तरीके से कंचन मौर्या पत्नी ननकऊ नि0ग्राम रामपुर ग्रिन्ट थाना सादुल्लानगर तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर बनकर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा नयानगर बूधीपुर रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर में खाता खुलवा कर गाटा सं0-825, रकबा 0.32 हेक्टेयर जो ग्राम सभा सलेमपुर तहसील उतरौला में धर्मावती ने कंचन मौर्या बनकर उक्त जमीन को कूटरचित तरीके से फर्जी बैनामा दस्तावेज तैयार करवाकर वादी मो0 इसरार पुत्र मो0 इब्राहिम उपरोक्त के नाम दिनांक 22.03.2022 को बैनामा कर दिया, इस सूचना पर थाना-को0 उतरौला पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भा0द0वि0 बनाम 1.धर्मावती पत्नी कौशल कुमार 2. कौशल कुमार पुत्र स्व0 रामधीरज निवासीगण ग्राम किरतापुर अहिरन गांव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर 3. कमालुद्दीन पुत्र मो0 अमीन 4.सहाबुद्दीन पुत्र मो0 अमीन निवासीगण ग्राम रामपुर ग्रिन्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन का बैनामा करने की घटना में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला डा0 जितेन्द्र कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश राज सिंह थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में
आज दिनांक 22.10.2026 को थाना कोतवाली उतरौला पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 113/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भा0द0वि0 से संंबंधित अभियुक्तगण 1. सहाबुद्दीन पुत्र मो0 अमीन निवासी ग्राम रामपुर ग्रिन्ट पाली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 2. कमालुद्दीन पुत्र सलाहुद्दीन निवासी ग्राम बैदौला सकरा इटई आदम थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को मधपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जनपद बलरामपुर रवाना किया गया।
विदित हो कि उपरोक्त प्रकरण में नामित दो अभियुक्तों 1. धर्मावती देवी पत्नी कौशल कुमार , 2. कौशल कुमार पुत्र स्व0 रामधीरज निवासीगण ग्राम किरतापुर अहिरन गाँव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1- सहाबुद्दीन पुत्र मो0 अमीन निवासी ग्राम रामपुर ग्रिन्ट पाली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
2- कमालुद्दीन पुत्र सलाहुद्दीन निवासी ग्राम बैदौला सकरा इटई आदम थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरणः-*
1. व0उ0नि0 त्रियुगी प्रसाद शर्मा,
2. कां0 जय प्रकाश सिंह
3. कां0 अभय कुमार
4. कां0 महमूद आलम


















