पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम *श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना को0 भिनगा *श्री राज प्रकाश सिंह* व साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 मनोज कुमार यादव मय टीम के नेतृत्व में साइबर सेल थाना को0 भिनगा द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए UPI के माध्यम से ठगी गई *₹13,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
आवेदक *विमल कुमार मौर्य पुत्र विश्वनाथ मौर्य, निवासी सक्टूपुरवा, ग्राम सेमरी चकपिहानी थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती* द्वारा दिनांक 14.11.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत संख्या *33111250161828* दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, साइबर ठग द्वारा आवेदक के बैंक खाते से UPI के माध्यम से कुल ₹13,000/- की धनराशि ठगी गई थी।
उक्त शिकायत पर साइबर सेल थाना को0 भिनगा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए MRM Portal (Money Restoration Module) के माध्यम से *₹13,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।*
*पुलिस टीम का विवरण-*
1. श्री राज प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 मनोज यादव, थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. का0 अमरजीत शर्मा, थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
4. का0 प्रमोद कुमार, थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती।










