Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारियों...

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण*

0
6

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करायें सभी अधिकारी-जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर*
श्रावस्ती, 22 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल एवं निविघ्न ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 05 मतदेय स्थल बनाये गये है, जिसके तहत कुल 1004 मतदाता है। मतदान 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक सम्पन्न कराया जाएगा।
जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्टेªेट सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी निष्पक्ष ,पारदर्शिता ,स्वतंत्रता के साथ निर्वाचन कराएं इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये क्योंकि निर्वाचन कार्य बहुत ही संवेदनशील होता है इसको गभ्भीरता से लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होने सेक्टर, जोनल मजिस्ट्ेट से कहा कि प्रशिक्षण के उपरान्त ही मतदान हेतु पोलिंग पार्टिया कलेक्ट्रेट से रवाना होगी। उन्होने निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टी के सभी कार्मिकों को एकसाथ वाहनों में गन्तव्य स्थल के लिए रवाना किया जाए और पीठासीन अधिकारी द्वारा ली जाने वाली सभी सामग्री का मिलान भी ढ़ग से करा ले, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल एंव निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शाहिद अहमद ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि पोलिंग पार्टी मतदान केन्द्र पर पहुंचने के बाद सभी व्यवस्थायें देख लें। मतदान प्रक्रिया के प्रारम्भ से लेकर मतदान के अन्त तक मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराना पीठासीन अधिकारी का मुख्य दायित्व है। उन्होने बताया कि मतदान केन्द्र के अन्दर मतदान अधिकारी, उम्मीदवार व उसका निर्वाचन अभिकर्ता या मतदान अभिकर्ता, निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति, नियुक्त कर्मचारी जा सकता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि सभी जोनल, सेक्टर मजिस्टेªेट प्रशिक्षण अच्छी तरह से प्राप्त करें, ताकि बैलट बॉक्स को खोलना बंद करना सील करने आदि में मतदान पार्टी को किसी प्रकार की समस्या आये तो उसका सहयोग किया जा सके। उन्होने कहा कि सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान स्थलों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त कर ले।

इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुमताज अहमद, समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारीगण, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारीगण एवं वरिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat