Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज भंगहा बाजार में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब डीजे बाजे के साथ...

भंगहा बाजार में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब डीजे बाजे के साथ मां दुर्गा को नाम आंखों से दी गई विदाई

0
1

श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद गुरुवार को भंगहा बाजार और आसपास के गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह आरती और पुष्पवर्षा कर माता रानी को विदाई दी गई।भंगहा बाजार में निकली विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने प्रतिमाओं की आरती उतारी। मां दुर्गा के जयकारों से बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। काली मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


कई गांवों की प्रतिमाएं पहुंचीं भखला घाट भंगहा बाजार के अलावा रसूलपुर, शिवगढ़, लोखड़ियन पुरवा, कोकल, औरंगपुरवा, ऐलहवा, भुड़कुलवा, जैनगरा, सरदारपुर, पूरे अधारी, मजगवां भंगही और शिवराजपुर समेत आसपास के गांवों की प्रतिमाएं भी विसर्जन के लिए निकाली गईं। विभिन्न गांवों से निकली यात्राएं भिनगा-बहराइच मार्ग स्थित भखला घाट पहुंचीं, जहां देर रात तक विसर्जन का क्रम चलता रहा।श्रद्धा के साथ दी गई विदाई विसर्जन के दौरान भक्तों में उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। कई श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना की। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। पूरे आयोजन के दौरान आस्था, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का माहौल बना रहा।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat