Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज भंगहा बाजार में गूंजे जय् जय श्री राम के नारे,भरत मिलाप के...

भंगहा बाजार में गूंजे जय् जय श्री राम के नारे,भरत मिलाप के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली गई नगर शोभायात्रा

0
0

श्रावस्ती।रामलीला के समापन के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। नवयुवक कमेटी की ओर से हनुमान मंदिर परिसर में भरत मिलाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा शुरू होते ही पूरा बाजार भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया। सजे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर विराजमान देवी-देवताओं के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। बाजार के प्रमुख रास्तों से होकर गुजरी इस शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए
जगह-जगह हुआ स्वागत, बरसाए गए फूल नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।भरत मिलाप ने दिया भाईचारे का संदेश हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस प्रसंग ने उपस्थित लोगों को आपसी प्रेम, त्याग और पारिवारिक एकता का संदेश दिया। रामलीला और शोभायात्रा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।नवयुवक कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। भंगहा बाजार में निकली शोभायात्रा ने धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat