Home लेटेस्ट न्यूज़ शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव:महराजगंज के झाड़वलिया का...

शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव:महराजगंज के झाड़वलिया का मामला, जांच में जुटी पुलिस

0
4


निचलौल के झाड़वलिया गांव में शनिवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान झाड़वलिया निवासी दीनानाथ पुत्र रामलालित (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने शनिवार दोपहर लगभग 1:15 बजे खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घटना की सूचना करीब 1:35 बजे दूरभाष के माध्यम से मिली। सूचना मिलने पर निचलौल थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को पेड़ से उतारकर घर ला दिया था। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here