Home लेटेस्ट न्यूज़ बहराइच में तेज बारिश से कच्चा मकान गिरा:वेलहन महेशपुर में परिवार बाल-बाल...

बहराइच में तेज बारिश से कच्चा मकान गिरा:वेलहन महेशपुर में परिवार बाल-बाल बचा, सामान मलबे में दबा

0
0


बहराइच के वेलहन महेशपुर क्षेत्र में रविवार को तेज हवा और भारी बारिश के कारण एक मिट्टी का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि हादसे के समय सभी सदस्य सुरक्षित थे और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, वेलहन महेशपुर निवासी 30वर्षीय छोटू कश्यप का मिट्टी का कच्चा मकान तेज बारिश और हवाओं के कारण अचानक ढह गया। इस घटना में घर में रखा सारा सामान मलबे के नीचे दब गया, जिससे परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। छोटू कश्यप के परिवार में चार बच्चे भी हैं, और मकान गिरने के बाद उनके सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी के कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। बारिश का पानी दीवारों में रिसने से मकान कमजोर हो रहे हैं। इसी क्रम में तेज हवा चलने से छोटू कश्यप का मकान धराशायी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मकान गिरने से हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि बारिश के मौसम में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की स्थिति का सर्वे कराया जाए और उन्हें आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल, इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here