Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बनकटी में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान:खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों...

बनकटी में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान:खंड विकास अधिकारी ने प्रधानों को क्षय रोग मुक्त गांव बनाने के लिए किया सम्मानित

बनकटी विकास खंड की ग्राम पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) मुक्त बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बनकटी में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन सभी ग्राम प्रधानों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी अधिकांश ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में मदद की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बनकटी भवानी प्रसाद शुक्ला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के डॉ. राजेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ‘पवन’, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पाण्डेय, ओमप्रकाश शुक्ला, महादेवा के प्रधान ओमप्रकाश सिंह, मुरलीधर शुक्ला और सुनील पाण्डेय सहित कई सम्मानित प्रधान मौजूद रहे। इस दौरान टीबी मुक्त समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ गांव और स्वस्थ समाज बनाना ही हम सबका लक्ष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here