Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ किराया बकाया होने पर जिला-पंचायत ने तीन दुकानें खाली कराईं:श्रावस्ती के नासिरगंज...

किराया बकाया होने पर जिला-पंचायत ने तीन दुकानें खाली कराईं:श्रावस्ती के नासिरगंज और हरदत्त नगर गिरंट में हुई कार्रवाई

श्रावस्ती के जमुनहा तहसील क्षेत्र में जिला पंचायत ने मंगलवार को किराया बकाया होने पर कार्रवाई की। नासिरगंज में एक दुकान और हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में दो दुकानों को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के अंदर रखा पूरा सामान बाहर निकलवाया गया और दुकानों को कब्जे में ले लिया गया। हरदत्त नगर गिरंट में पुत्तन पुत्र नकछेद और मोहम्मद अली पुत्र सनद अली की दुकानें खाली कराई गई हैं। बताया गया कि जिला पंचायत की इन दुकानों का किराया लंबे समय से जमा नहीं किया जा रहा था। बकाया किराया ज्यादा होने के कारण जिला पंचायत ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के समय नायब तहसीलदार अमरीश कुमार, जिला पंचायत इंजीनियर आदित्य प्रकाश, कर अधिकारी शंकर सिंह, राजस्व निरीक्षक लवलेश और नासिरगंज पुलिस चौकी प्रभारी गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी में दुकानों का सामान बाहर निकलवाया गया। इसके बाद दुकानें खाली कराकर जिला पंचायत के कब्जे में ले ली गईं। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जिला पंचायत की संपत्तियों का बकाया किराया जमा न करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here