Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान':PM मोदी के...

बस्ती में 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान':PM मोदी के जन्मदिन पर अस्पतालों से बूथों तक चलेगा जनसेवा का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ चलाएगी। यह अभियान बस्ती में शुरू होगा। इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, अस्पतालों और वृद्ध आश्रमों में फल व जरूरी सामान का वितरण, स्वच्छता अभियान और जरूरतमंदों की मदद जैसे कई कार्यक्रम होंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान का मकसद सेवा भाव को बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर लोगों की भलाई के कामों को तेज करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सेवा कार्यों में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल की सेवा की उपलब्धियों को याद करने और उन्हें समर्पित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का औपचारिक उद्घाटन 17 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी करेंगे। उद्घाटन के दिन युवा मोर्चा की तरफ से पार्टी कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। साथ ही, स्थानीय अस्पतालों और वृद्ध आश्रमों में फल और जरूरी सामान बांटे जाएंगे। शाम को हर बूथ के जरिए जिन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, उनके घरों पर दीप जलाकर आशीर्वाद दिया जाएगा। अभियान के दौरान दवा वितरण, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की मदद समेत दूसरे सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में अमृत कुमार वर्मा, अजय पाल सिंह, दिव्यांशु दूबे, पल्लव श्रीवास्तव, सचिन सिंह, अरविन्द सिंह, प्रदीप चौधरी, गौरव अग्रवाल, अश्वनी श्रीवास्तव, जमुना पांडे, गजेंद्र मणी, हनुमान प्रसाद, आदित्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here